उत्तराखंडमसूरी

मसूरी झील के पास पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा गुजरात के यात्रियों का टेम्पो ट्रैवलर, एक महिला यात्री को आई मामूली चोट, 20 लोग थे सुरक्षित

टेम्पो ट्रैवलर में गुजरात मूल के पांच परिवारों के सदस्य सवार थे, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। सूचना के अनुसार गुरुवार देर शाम को टेंपो ट्रैवलर हरिद्वार से पर्यटकों को लेकर मसूरी आ रहा था। वाहन जैसे ही मसूरी झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के निकट पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन नीचे पेड़ों में अटक गया।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उनकी मदद से वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में सखी पटेल (45) को साधारण चोटें आई हैं। उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया

Related Articles

Back to top button