Uncategorizedउत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- ‘राहुल बाबा तक पहुंचनी चाहिए आवाज’

देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ की। परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में शिरकत करते हुए भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने का आह्वान किया और 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया।

अमित शाह ने कहा कि 47 नहीं 57 नहीं बल्कि इस बार 65 विधानसभा सीटें चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के लोग इस बार भी बीजेपी को आशीर्वाद देंगे, जहां के लोग इस बार फिर बीजेपी सरकार की हैट्रिक लगाएंगे। इस बार भी राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा तक आवाज पहुंचनी चाहिए कि यहां तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। देवभूमि में चार धाम, हेमकुंड साहिब और कुंभ का प्रमुख क्षेत्र हरिद्वार भी यहीं है। अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत का पहला पड़ाव है। जीएसडीपी में 50 प्रतिशत वृद्धि हुई। प्रतिव्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 100 करोड़ के उद्योग धरातल पर उतरे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है। राहुल गांधी वोट बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा वोट बचाओ यात्रा नहीं घुसपैठिया बचाओ यात्रा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी का झूठा नैरेटिव भारत की जनता को हजम नहीं हो रहा है।

Related Articles

Back to top button