उत्तराखंडदेहरादून

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी से मुलाकात की, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं और राज्य को देश का प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में प्रदेश की नई फिल्म नीति और फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा हुई। सरकार उत्तराखंड को ऐसा फिल्म डेस्टिनेशन बनाना चाहती है, जहां निर्माताओं को शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल मिले और प्रदेश की लोकेशन का अधिक से अधिक इस्तेमाल हो।

देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर फिल्मों की शूटिंग होने से इन पर्यटन स्थलों को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद है। फिल्मों में दिखाई देने वाली जगहों को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा होती है। इससे प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से उत्तराखंड की पहचान एक प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत हो रही है।

उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है। हमारा प्रयास उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

Related Articles

Back to top button