उत्तराखंडहरिद्वार

असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने हरिद्वार के मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले – देश पीएम मोदी के साथ, राहुल ये चमत्कार करें तो सवाल पूछना

हरिद्वार: प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर जहां प्रदर्शनकारियों के तरह-तरह के बयान आ रहे हैं। तो वहीं हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। हिमंता ने विपक्ष, राहुल गांधी और काकरोच पार्टी को भी आड़े लिया।

 

सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के 140 करोड़ नागरिकों में से बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। विपक्ष के आंदोलन में शामिल लोगों की तुलना में 100 गुना अधिक जनता प्रधानमंत्री के साथ है। उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष के आरोपों से सरकार दबाव में आने वाली नहीं है और न ही उसे ब्लैकमेल करने की कोशिशें सफल होंगी।

 

हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष के प्रदर्शन को तमाशा बताया। उन्होंने कहा विपक्ष एक भी चुनाव नहीं जीत पा रहा है। लगातार चुनाव हारने से विपक्ष के नेता फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं। फ्रस्ट्रेट विपक्ष अब प्रदर्शन के नाम पर तमाशा कर रहा है, लेकिन जनता उनके तमाशे को समझ चुकी है।

Related Articles

Back to top button