उत्तराखंडमसूरी

मसूरी में आफत बनी बारिश, देखते ही देखते मलबे में तब्दील हुआ बहुमंजिला भवन, जान बचाने के लिए भागे लोग

मसूरी में कैंपटी रोड क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन अचानक धराशायी हो गया। भवन गिरने की जोरदार आवाज सुनकर अंदर रह रहे पांच लोग तत्काल बाहर भागे और बाल-बाल अपनी जान बचाई। सूचना के अनुसार, हादसे से ठीक पहले भवन के अंदर अचानक तेज आवाज सुनाई दी।

खतरे को भांपते हुए वहां मौजूद लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। हादसे में भवन के अंदर रखा पूरा सामान मलबे में दबकर तबाह हो गया। भवन में चार कमरे थे, जबकि छत पर रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। भवन के गिरने से आसपास के क्षेत्र में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भारी बारिश के बीच इस तरह भवन के ढहने की घटना ने मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर निर्माण को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें और अन्य निर्माण प्रभावित हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker