
भारत में पेट्रोल ओर डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार सुबह पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग पांच रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद देहरादून में पेट्रोल की कीमत 97.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 93.18 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा दून में सीएनजी के दामों में भी प्रति किलो तीन रुपये बढ़ाए गए हैं, इसके बाद दून में सीएनजी 97 रुपये किलो बिक रही है।
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने का सबसे बड़ा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।



