
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक आज देहरादून सचिवालय में चल रही है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक है। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास का स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़ा।
बैठक में चर्चा के बाद कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सचिवालय में शुरू हुई बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग व कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।




