उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में युवक-युवती ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से किया हमला  , दोनों की  हालत गंभीर

देहरादून के क्लेमेंनटाइन कृष्णा विहार मे  युवक-युवती के बीच दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा  इतना बढ़ गया कि युवती ने पहले युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई और दोनों घायल हो गए। जिससे एक के गले और एक के हाथ में चाकू लग गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों को तुरंत उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों छात्र यूनिवर्सिटी के निजी हॉस्टल में न रहकर अलग-अलग प्राइवेट हॉस्टलों में रहते हैं। छात्रा का नाम महिमा निवासी रायपुर व छात्र उदय मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। दोनों एमसीए के छात्र बताए जा रहे हैं।

पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद और आपसी कहासुनी हो गयी। जिसके चलते दोनों के द्वारा चाकू से एक दूसरे पर वार कर घायल कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker