उत्तराखंडपौड़ी

सीएम धामी ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 का किया शुभारंभ, गिनाई सरकार की उपलब्धिया

सीएम धामी ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नयार घाटी की पर्यटन, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाओं को नई पहचान देगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएगा।

सीएम धामी ने कहा राज्य सरकार लगातार प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा हमारा संकल्प समाज के अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन, बर्मा ब्रिज, रिवर बंजी जैसी साहसिक गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नयार वैली फेस्टिवल उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker