उत्तराखंडहरिद्वार

सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  का सीएम धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों नेताओं का स्वागत किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की। भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है।

यहां महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तराखंड के चार धाम वास्तव में भारत की आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। कहा कि पहले रामभक्तों का अपमान होता था तब देश की विरासत का अपमान होता था। अब राष्ट्र की विरासत राम भक्तों का सम्मान होता है। किसी ने सोचा नहीं था कि राम मंदिर बनेगा, लेकिन मंदिर बना और भव्य बना।

राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समाधि मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही मूर्ति का अनावरण भी किया इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सभी अतिथियों का संबोधन होना है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker