उत्तराखंडदेहरादून

दुबई दौरे में सीएम धामी ने आबू धाबी में हिंदू मंदिर में ईंटे रखकर की कारसेवा कहा- ये है भारत की अलग पहचान

सीएम पुष्कर सिंह धामी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तीन दिवसीय यूएई दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम धामी ने अबू धाबी में बीएपीएस द्वारा निर्माणाधीन हिंदू मंदिर का दौरा किया। साथ ही सीएम पुष्कर मंदिर में ईंटें रखकर कारसेवा की। इस दौरान सीएम धामी ने इसके तेजी से बन रहे मंदिर के प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उत्तराखंड : 2 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अद्भुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से इस मन्दिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है।

Related Articles

Back to top button