उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

यहां आयकर विभाग की रेड तीन बिल्डर के ठिकानों पर मारा छापे

आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने बिल्डरों के ठिकानों से कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

आयकर विभाग की टीम रात नौ बजे तक इनके ठिकानों पर मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग ने कई दस्तावेज इन ठिकानों से बरामद किए हैं।

एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के संचालकों द्वारा करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने की बात कही जा रही है। जिसके बाद आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button