अल्मोड़ाउत्तराखंड

मेहनत और अभ्यास से सोशल मीडिया में छा गया चमन वर्मा , रियल स्टंट कर ‘रील’ का हीरो बना.. देखिए video

अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया मासी क्षेत्र का युवा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उसके हैरतंगेज स्टंड देख कर हर कोई हतप्रभ है। वह इन दिनों रियल स्टंट कर सोशल मीडिया पर बनने वाली ‘रील’ का असली हीरो साबित हो रहा है।

सोशल मीडिया के साथ साथ अब वह मीडिया पर भी छाने लगा है। लोग उसके हुनर को तरासने के लिए सरकारी मदद की मांग उठाने लगे हैं।

चमन को लंबी-लंबी छलांग लगाने में महारत हासिल है। शरीर का संतुलन कैसे बनाए रखना है, ये भी चमन अच्छी तरह जानते हैं। अच्छा ट्रेनर और प्रोत्साहन मिल जाए तो चमन जैसे युवा क्या-क्या नहीं कर सकते।

हल्द्वानी : हाईवे के गड्ढे ने शिक्षक की जान ली, परिवार में कोहराम

वो देश-दुनिया में अपने हुनर से छा जाने की काबिलियत रखते हैं, बस जरूरत है तो थोड़े प्रोत्साहन की। स्टंट की प्रैक्टिस के साथ ही चमन वर्कआउट के वीडियो भी बनाते हैं, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।

प्रदेश के लाखों युवाओं की तरह चमन भी सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं, ताकि वो देश के लिए कुछ बेहतर कर सकें।

Related Articles

Back to top button