उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में ई रिक्शा चालकों के खिलाफ आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 100 ई रिक्शा सीज

देहरादून आरटीओ ने आज ऐसे ई रिक्शा संचालक जो कि नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा का संचालन कर रहे थे उन पर गाज गिराने का काम किया है।

अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार कर रहा मरीज बेसुध होकर जमीन पर गिरा, हुई मौत

देहरादून शहर के कई मुख्य मार्गों पर आरटीओ की 5 टीमें और 4 बाइक स्क्वाड तैनात थे जिन्हें यह जिम्मा सौंपा गया था कि बिना लाइसेंस , बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और बिना टैक्स जमा करने वाले संचालकों पर कठोर कार्यवाही की गई साथ ही ऐसे ही रिक्शा संचालकों पर भी कार्यवाही की जाए साथ ही ऐसे संचालकों पर भी कार्यवाही की गई जो कि उन मार्गों पर अपने वाहन का संचालन करते हैं जहां ई-रिक्शा का संचालन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है वहीं इस दौरान आरटीओ द्वारा लगभग 100 ई रिक्शाओं को सीज भी कर दिया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी के अनुसार नियमों को ताक पर रखने वाले संचालकों पर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी साथ ही इस प्रकार के अभियान भी लगातार जारी रहेंगे

Related Articles

Back to top button