उत्तराखंडराष्ट्रीय

मानसून की दस्तक के साथ टमाटर के तेवर लाल, 120 रुपये किलो पहुंचा टमाटर

Dehradun : बारिश के मौसम में टमाटर की उत्पादकता में कमी हो गई, जो टमाटर हुआ भी था, वह अचानक हुई बारिश में बर्बाद हो गया. ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाला टमाटर महज 1 हफ्ते के अंदर कई गुना ज्यादा महंगा हो गया  कि अब टमाटर खरीदना सामान्य वर्ग के लिए बहुत महंगा हो गया. ऐसे में अगर दोबारा बारिश हुई तो यही टमाटर अपने भाव के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.

उत्तराखंड : यहां विवाह के छठे दिन नवविवाहिता जेवर समेत लापता

अचानक हुई बारिश ने सब्जियों में सबसे ज्यादा हलचल मचाई है. महज 20-25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब और ज्यादा लाल होकर 120 रुपए किलो पहुंच गया है. 4 से 5 दिनों के अंदर ही टमाटर अचानक करीब 4 गुना ज्यादा महंगा होकर बिकने लगा है. ऐसे में लगभग सभी सब्जियों के दाम दोगुने होने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से गड़बड़ हो गया है I

 

Related Articles

Back to top button