उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून : घर में मिली पति-पत्नी का लाश, अनाथ हुआ 4 दिन का नवजात बच्चा 

देहरादून के क्लेमेंटाऊन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद मकान के अंदर मिले। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी।

गढ़वाल: तेज रफ्तार बस पैराफिट तोड़कर खाई की तरफ लटकी, बरातियों में मची चीख-पुकार

वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। काशिफ यहां पर जेसीबी चलाता था। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था।

बताया जा रहा है कि आस पड़ोस के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर देखा तो फर्श पर पति पत्नी के शव पड़े हुए थे। हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button