उत्तर प्रदेशउत्तराखंडहरिद्वार

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग ने उतारा था पिता को मौत के घाट.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिक्षक पिता को मौत के घाट उतार फरार हो गई थी। नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून : कार में मिली टैक्सी ड्राइवर की लाश,रातभर पी थी शराब, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक 47 वर्षीय दुर्गेश कांत ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।

पिता की हत्या कर नाबालिग अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने नाबालिग और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। सूचना पाकर हाथरस से पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।

 

Related Articles

Back to top button