अल्मोड़ाउत्तराखंडऊधमसिंह नगररामनगरहल्द्वानी

Car Accident in Nainital : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौके पर मौत

Car Accident in Nainital : नैनीताल जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक कार हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। लेकिन जड़मिला के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। वहीं इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Dehradun : फूल-चॉकलेट देने वाले ‘दीवाने’ ने मंदिर में ले जाकर की शादी, अब मांग रहा दहेज

घटना की जानकारी सोमवार सुबह मिली, जब आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा की हादसे के रूप में हुई।

Related Articles

Back to top button