उत्तराखंडरामनगर

नैनीताल : पर्यटकों की जिप्सी देख हमलावर हुई बाघिन रामनगर में सफारी के दौरान, ऐसे जान बची

रामनगर : वन प्रभाग के कोसी रेंज में सीतावनी मार्ग पर बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपट पड़ी। हालांकि बाघिन जिप्सी के अंदर नहीं घुसी। बाघिन को लेकर वन विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। बाघिन को देखने के लिए पर्यटकों की जिप्सी रुक गई लेकिन कुछ ही सेकंड में बाघिन वाहन की तरफ कूद पड़ी। जिप्सी पर बैठे लोगों ने हल्ला किया तो बाघिन जंगल की ओर चली गई।

मसूरी माल रोड पर हुआ बड़ा हादसा.. एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे मुख्य मार्ग में गिरा.. चालक की मौत

मंगलवार दोपहर दो बजे टेड़ा गेट से पर्यटकों की जिप्सी सीतावनी जोन में जंगल सफारी को जा रहा थी। ग्रासलैंड के समीप पर्यटकों को सड़क किनारे एक बाघिन दिखाई दी। बाघिन को देखकर पर्यटकों की जिप्सी रुक गई। इस पर बाघिन अचानक हमलावर हो गई और जिप्सी की ओर कूद पड़ी।

गनीमत रही कि बाघिन ने पर्यटकों पर हमला नहीं किया और वह जंगल की ओर चली गई। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रासलैंड क्षेत्र में एक बाघिन घूम रही है, उसके साथ बच्चे भी है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बाघिन काफी सतर्क है।

इस मामले को लेकर रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए पर्यटक गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने वाले लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button