उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड: समूह ग के 1544 रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड में गढ़वाल मण्डल एवं कुमाऊँ मण्डल के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एल०टी०) के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि

22 मार्च, 2024

ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि

12 अप्रैल, 2024

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि/अवधि

16 अप्रैल, से 18 अप्रैल, 2024

लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि/माह

जुलाई, 2024

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत गढ़वाल मण्डल में सहायक अध्यापक (एल०टी०) के 786 रिक्त पदों तथा कुमाऊँ मण्डल में सहायक अध्यापक (एल०टी०) के 758 रिक्त पदों अर्थात कुल 1544 रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 12 अप्रैल, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button