प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून राजपुर रोड़ स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में बेड के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है, शव सड़ा-गला हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति भी रुका था, लेकिन पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
उत्तराखंड कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में हो सकते है शामिल
मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति जनवरी में उसे छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था। जोकि अभी तक नहीं लौटा। शव अधिक दिन पुराना होने के चलते पता लगाना मुश्किल है हत्या कैसे हुई है।
उत्तराखंड रोडवेज बसों में सफर करना हुआ महंगा.. देखिए नई किराया सूची
कमरे से दुर्गंध आने से आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो बैड के भीतर महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।