दुखद खबर : भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन, क्षेत्रवासियों में शोक की लहर
उत्तराखंड से आज की दुखद खबर सामने आ रही है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व भाजपा के विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। वह देहरादून की कैंट विधानसभा से भाजपा के विधायक थे बीती रात सोते समय उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि हरबंस कपूर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।
वह अपनी सहज व सरल स्वभाव के लिए मशहूर थे, उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित सभी भाजपा सरकार में मंत्रियों विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया।
उनका अचानक इस तरह से चले जाने से हर कोई सदमे में है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर दुख जताया। कहा, मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन से दुखी हूं। मृदुभाषी कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।