उत्तरकाशीउत्तराखंड

चट्टान का सीना चीर बाहर आए 41 मजदूर

उत्तकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों के लिए आज मंगलवार का दिन खुशी लेकर आया। सभी श्रमिकों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गया है। सभी मजदूरों को एक-एक करके 800 मिमी के उस पाइप के जरिए बाहर निकाल लिया है। सभी 41 मजदूर सुरक्षित हैं।

इन सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार और मानसिक तनाव के इलाज के लिए सीधे अस्पचाल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर मौजूद हैं। उधर प्रधानंंत्री कार्यालय इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button