उत्तराखंडदेहरादून

दिव्य दरबार के लिए देहरादून पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दरबार में किया भव्य स्वागत

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच चुके हैं। उनके आगमन पर स्वागत के लिए पूरे ग्राउंड में खड़े होकर भक्तों ने भगवान राम व हनुमान के जयकारे लगाए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में करीब 40 हजार से ज्यादा भक्त मौजूद हैं  सुबह 10 बजे से ही परेड ग्राउंड में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, रात को करीब 11 बजे तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने का दिव्य दरबार चलेगा  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रात्रि विश्राम की व्यवस्था देहरादून के निजी होटल में की गई है, कल 5 नवंबर को उनका बदरीनाथ जाने का भी कार्यक्रम है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में करीब 40 हजार से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button