उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: प्रेमनगर में कट्टे के अंदर से मिला महिला का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रेमनगर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास  जंगल में बुधवार को महिला का शव कट्टे में बंद मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। कट्टे (बोरे) में बंद करीब छह दिन पुराना शव मिला है। शव करीब 30-35 साल की महिला का है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अन्य सभी थानों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी की जा रही है।

मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जब कट्टे को खेलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या करीब 6 दिन पहले की गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया। मृतका की उम्र करीब 30-35 वर्ष के आसपास है, फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

 

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker