उत्तराखंडदेहरादून

घिनौनी हरकत : मसूरी में थूक वाली चाय पिला रहा था, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पहाड़ों की रानी मसूरी से एक घिनौनी हरकत सामने आया है। चाय में थूककर परोसने का यह वीडियो आपके विश्वास को हिलाकर रख देगा। अगली बार जब भी आप बाहर कहीं भी चाय पिएंगे तो आपको यह वीडियो जरूर याद आएगा। बहरहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को शिकायत में हिमांशु बिश्नोई नेहरूग्राम थाना रायपुर जनपद देहरादून ने बताया कि 29.09.2024 को सुबह-सुबह वह मसूरी घूमने आया था। वह मसूरी लाईब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर करीब 06.30 बजे सुबह पहुँच गया था। मसूरी लाईब्रैरी चौक पर काफी पर्यटक व्यू प्वाईंट पर खड़े थे। लाईब्रैरी चौक पर एक रेड़ी पर दो लड़के थे जो सभी को चाय मैगी, बन्द मक्खन आदि नाश्ता का सामान बनाकर बेच रहे थे। मैने भी उनसे चाय पी थी और मैं वहीं पर रूककर सुहाने मौसम, कोहरे एवं आस-पास के माहौल की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी अपने स्मरण के लिए कर रहा था तो मैने देखा कि जो लड़का चाय बना रहा था वह चाय बनाने के बरतन में थूक रहा था और जब मैं वीडियो बना रहा था तो वह मेरे वीडियो में भी बरतन में थूकते हुए रिकार्ड़ हो गया था।

Related Articles

Back to top button