उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पुलिस के जवानों को 4600 ग्रेड पे मांग को लेकर आंदोलन, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई

उत्तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक जन सरोकारों से जुड़े संगठनों ने पुलिस अधिकार मार्च निकाला। आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, कांग्रेस, मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति, जन अधिकार मंच, स्वाभिमान मोर्चा समेत सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग परेड ग्राउंड के बाहर सड़क पर एकत्रित हुए।

पुलिस मुख्यालय की ओर बढ़ा, लेकिन सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान बैरिकेडिंग पार करने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। आखिर में जिला प्रशासन के अधिकारी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने कहा उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के भर्ती 2000 ग्रेड पे पर होती हैं। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में पहली बार 2001 में सिपाहियों की भर्ती हुई थी। तब के नियमानुसार आठ,12 और 22 साल के आधार पर ग्रेड पे की बढ़ोतरी होनी थी। इस तरह आठ साल बाद 2001 बैच के सभी सिपाहियों को 2400 का ग्रेड पे दिया है। इस तरह 2013 में पहले बैच के सिपाहियों को 4600 का ग्रेड पे दिया जाना था।

यदि यह मांग जल्द पूरी नहीं होती है तो अगला प्रदर्शन अतिशीघ्र मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा में किया जाएगा। इस दौरान राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे बढाये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन में हस्ताक्षर किए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker