उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी कार त्यागी स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय…

वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी का संदेश, कार छोड़ स्कूटी से पहुंचे कार्यालय। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को पेट्रोल-डीजल की बचत के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर में ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आमजन को एक खास संदेश देने के लिए अनोखी पहल की। इस बीच मंत्री गणेश जोशी अपनी सरकारी कार की जगह खुद स्कूटी चलाकर अपने कैंप कार्यालय पहुंचे और लोगों से ईंधन बचाने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के हितों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहनों का उपयोग किया जाना चाहिए। इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा।

गणेश जोशी ने कहा कि वह स्वयं भी स्थानीय कार्यक्रमों और निकट दूरी के दौरों के दौरान अधिकतम दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि समाज में ईंधन बचत, सादगी और जिम्मेदार जीवनशैली का सकारात्मक संदेश पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker