
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC के एक साल पूरा होने पर कहा कि 27 जनवरी का दिन हमारे राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इसी अवसर पर राज्य सरकार ने प्रदेश भर में यूसीसी दिवस मनाने का निर्णय लिया है।इस अध्यादेश में शादी और लिव-इन रिलेशनशिप में जबरदस्ती करने और धोखाधड़ी जैसे मामलों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने से लेकर लगभग डेढ़ दर्जन बदलाव किए गए है।
उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में निहित भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता को लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। 27 जनवरी को राज्य में यूसीसी लागू होने का एक वर्ष पूर्ण हो रहा है इसलिए राज्य भर में यूसीसी दिवस मनाने का फैसला लिया गया है।
प्रदेश के सभी जनपदों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद एवं यूसीसी महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समानता और सभी नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से एक ऐतिहासिक व दूरगामी प्रभाव वाला कदम साबित हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी जानकारी दी कि राज्य में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है। इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठकें की जाएंगी।




