उत्तराखंडपौड़ी

उत्तराखंड : 16 वर्षीय 10वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक छात्र ने खुद को अपने घर में गोली मार दी। छात्र ने आत्महत्या के लिए अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया।

उत्तराखंड : दून अस्पताल में लिफ्ट के बाहर गर्भवती की हुई डिलीवरी

जानकारी के अनुसार, अर्पित घर का इकलौता बेटा है उसकी एक बड़ी बहन है. दोपहर में वह घर पर ही था कुछ देर बाद वह अचानक कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद के सीने पर गोली चला दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान द्वारा युवक को हायर सेंटर भेजने के लिए चॉपर की व्यवस्था की। मगर देहरादून में मौसम खराब होने के कारण चौपर नहीं उड़ पाया। जिसके बाद युवक को एंबुलेंस के माध्यम से ही हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है।

किशोर ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लाइसेंसी राइफल पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button