उत्तराखंडऊधमसिंह नगर

रात में बिस्तर पर सोए चौकीदार पर बाघ ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

पीपल पड़ाव रेंज में शनिवार रात बिस्तर पर सोये चौकीदार को बाघ उठा ले गया। घटना के बाद लोगों में दहशत है। कोपा कृपाली निवासी बलबीर सिंह ( 65) पीपल पड़ाव रेंज में यासीन के खेत में रात्रि चौकीदारी का काम करते थे। शनिवार रात बलबीर सिंह चौकीदारी के दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

वृद्ध की गर्दन और चेहरे पर भी गहरे घाव थे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के तीन लड़की व एक पुत्र हैं। बेटा मजदूरी करता है। बलवीर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वन विभाग की टीम ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की। बुजुर्ग का शव वनकर्मियों ने जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button