उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: निरंजनपुर सब्जी मंडी की तीन दुकानें जलकर हुई खाक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

निरंजनपुर मंडी में तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानों में आग लगने से सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एक के बाद एक पांच फायर टेंडरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान की छत पर लगे थर्माकॉल ने आग पकड़ी, फिर धीरे-धीरे नीचे रखे बोरों में सूखे नारियल ने आग पकड़ी ली। उसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया, पास की दो दुकानों में भी भयंकर आग लग गई। साथ ही दुकान के अंदर दुकान का मालिक और मुनीम मौजूद थे। दुकान में आग लगने से दोनों अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर दुकान के अंदर फंसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला। काफी मशक्कत के बाद 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से तीन दुकान पूरी तरह से जल कर राख हो गई। पास की दो दुकानें भी प्रभावित हुई हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शाट सर्किट से पहले पन्नी में आग लगी। नीचे दुकानों में रखी प्लास्टिक कैरेट पर पन्नी जलकर गिर गई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker