उत्तराखंडदेहरादून

यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान निवासी कोटि कानासर मदन के रूप में हुई है। बताया गया कि मदन देहरादून के एक होटल में काम करता था। मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मदन एक युवती के संपर्क में था। जो करीब एक माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button