उत्तराखंडऋषिकेशटिहरी

उत्तराखंड : यात्रियों से भरी बस पलटी.. एक की मौत, 16 लोग घायल

श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए।

CBSE 10th Result 2023 : रिजल्ट घोषित होते ही झूम उठे छात्र-छात्राएं।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनमें से 6 गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक बस संख्या UP17AT7489 दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे। सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है ।

Related Articles

Back to top button