उत्तराखंडहल्द्वानी

अजब गजब : यहां किन्नर के प्यार में युवक हुवा दीवाना

प्यार और जंग में सब जायज है। हल्द्वानी शहर के एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया, उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जैसे ही युवक के परिजनों को इस बारे में पता चला तो मामला जूतमपैजार तक पहुंच गया। दोनों जैसे ही परिवार वालों को मिले तो मार्केट में हंगामा हो गया। पिता और बेटे में जमकर कहासुनी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लेकिन युवक के साथ किन्नर की शादी से पूरे शहर में चर्चा रही। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है, किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है, तहरीर मिलने वार कार्यवाही की जायेंगी।

 

Related Articles

Back to top button