उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगी शूटिंग एकेडमी

उत्तराखंड देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित नवनिर्मित त्रिशूल शूटिंग रेंज को अब शूटिंग एकेडमी में तब्दील किया जाएगा। इस एकेडमी के संचालन में सेना और पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे देशभर के निशानेबाजों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

भविष्य में ओलिंपियन निशानेबाज तराशने के लिए देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में नवनिर्मित त्रिशूल शूटिंग रेंज को शूटिंग एकेडमी बनाने के लिए खेल विभाग ने विभागीय कसरत तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button