उत्तराखंडविकासनगर

आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक की ज़ोरदार टक्कर,एक शख्स की मौत

देहरादून-पांवटा साहिब मार्ग पर सड़क हादसा हो गया है। जहां आदूवाला गांव के पास टैक्सी वाहन इनोवा और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक शख्स की जान चली गई, जबकि, हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के अनुसार टैक्सी इनोवा(PB01C 2425) व मोटरसाइकिल(UK07 FW 6951) स्प्लेंडर की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति राजुल(30) पुत्र अयूब निवासी ग्राम तिमली विकासनगर की जान चली गई। बाइक सवार एक अन्य छोटे बच्चे को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिसका फिलहाल ईलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, टैक्सी वाइन इनोवा और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि, शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था। जिसके चलते वो हादसे का शिकार हो गया।

Related Articles

Back to top button