उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में नई मदिरा की दुकानें खुलने पर लगी रोक, सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर फिलहाल रोक लगा दी जाए। नई मदिरा दुकानें खोलने के मामले में मुख्यमंत्री को शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

नई आबकारी नीति के तहत सरकार ने पहले ही धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिए थे कि शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के आसपास मदिरा की दुकानें नहीं खोली जाएं।

शराब की नई दुकानें खोलने के विरोध में जिलाधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज हुई हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में फिलहाल कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी।

Related Articles

Back to top button