उत्तरकाशीउत्तराखंड

स्कूल से घर लौट रहे दो भाई बहन पर ततैयों ने किया हमला, एक मासूम की मौत

उत्तरकाशी के मांडिया गांव में ततैयों का आतंक देखने को मिल रहा है। जिसमें चार साल के मासूम की मौत हो गई।
शनिवार को मांडिया गांव के दो भाई बहन रिया और चार वर्षीय रिहान स्कूल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन दोनों पर पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कूल के पास ही एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था। उसे किसी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छत्ते से निकले ततैयों ने घर लौट रहे बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने बताया बच्चे के पिता राजकुमार ने रिहान उसकी बड़ी बहन रिया को सुबह स्कूल छोड़ दिया था। छुट्टी के बाद घर जाते हुए उन पर ततैयों ने हमला किया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button