उत्तराखंडहरिद्वार

यहां साली को प्रपोज करना जीजा को पडा भारी.. पुलिस के पास पहुंची पत्नी

साली को प्रपोज करना जीजा को भारी पड़ गया है। दरअसल साली को I Love you बोलने पर पत्नी गुस्से से लाल हो गई। उसने जमकर बवाल काटा।

मामला कोतवाली तक पहुंच गया। जीजा ने अपनी साली को मोबाइल फोन पर आई लव यू का मैसेज भेजा, जब उसकी पत्नी ने यह मैसेज देखा तो पति और पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ। पत्नी ने पति पर दहेज का आरोप लगाकर कोतवाली पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। पूरा मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की कोतवाली क्षेत्र का है।

जहां पर एक व्यक्ति की 22 साल पहले शादी हुई थी और उनका 20 साल का बेटा भी है। पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद भी चल रहा था, बेटे ने अपने पिता से पढ़ाई के लिए लैपटॉप मांगा तो पिता ने पत्नी को लैपटॉप खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने की बात कही, जिस पर पत्नी ने मायके से रुपए लाकर अपने बेटे को लैपटॉप दिला दिया। इसी बीच पत्नी की शादीशुदा बहन ने बताया कि जीजा रात में उसे आई लव यू लिखकर मैसेज भेजता है। जिसको वह मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जीजा ने कई बार साली को मनाने का प्रयास किया। ऐसे में घर टूटने के कगार पर था और पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जैसे तैसे करके शांत करवाया है।

Related Articles

Back to top button