उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून की सड़कों पर उतरा किसानों का आक्रोश,निरजंनपुर मंडी पर तालाबंदी

सोमवार को निरंजनपुर मंडी में बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन फेल्फेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी की। यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई। निरंजनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन के बीच दोनों गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया। भाकियू पदाधिकारी ने कहा कि भुगतान लिए बिना वह नहीं उठेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा तालाबंदी जारी रहेगी। किसानों के प्रदर्शन के चलते यहां सड़क पर जाम लग गया, जिस कारण मंडी में लोग फंस गए।

एसएसपी की कानूनी गारंटी पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और 3 यूनियन मिनिस्ट के बीच चौथे दौर की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार 4 और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार हो गई है। केंद्र के इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि वह सभी संगठनों से बात कर आज इस पर अंतिम फैसला बताएंगे। वहीं, हरियाणा के बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं।

वहीं पटियाला में कैप्टन अमरिंदर के घर के बाहर दो दिन से प्रदर्शन कर रहे एक किसान की मौत हो गई है। आंदोलन में ये तीसरे किसान की मौत है। इसके अलावा शंभू बॉर्डर पर तैनात एक एसआई की भी मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button