उत्तराखंडहल्द्वानी

उत्तराखंड : यहां शराब पीकर कॉलेज पहुंचे प्रोफेसर.. हुए निलंबित

शासन ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शंकर नाथ गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। उन पर कॉलेज में शराब पीकर आने का गंभीर आरोप है। निलंबन की अवधि में उन्हें राजकीय महाविद्यालय कांडा बागेश्वर से संबद्ध किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप है कि वह महाविद्यालय में शराब पीकर आए। जिससे छात्र-छात्राओं को असहज महसूस करना पड़ा।

अहमदाबाद में सीएम धामी का रोड शो, 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन

उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, महाविद्यालय में स्वच्छ एवं स्वस्थ शैक्षिक माहौल को ध्यान में रखते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर को 30 नवंबर 2023 तक राजकीय महाविद्यालय कांडा बागेश्वर में संबद्ध किया गया है। उनका निलंबन तब तक प्रभावी रहेगा जब तक उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही को बताया गया है कि इससे पहले भी समाप्त न कर दिया जाए।

Related Articles

Back to top button