
देहरादून के कैंट क्षेत्र में किशन नगर स्कूल में चल रहे सेक्स रैकेट का का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। थाना कैंट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने अनैतिक देह व्यापार मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है।
स्कूल के पीछे किराए पर लिए गए जिन कमरों में सेक्स रैकेट चल रहा था, वहां से लड़कियों की रेट लिस्ट और हिसाब की नोटबुक भी बरामद हुई है। रेस्क्यू की गई युवतियों में से एक एचआईवी संक्रमित होने का भी अंदेशा है।
पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि महिलाओं को काम दिलाने के बहाने दूसरे राज्यों से देहरादून बुलाया जाता था। बाद में उनसे कथित तौर पर देह व्यापार करवाया जाता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


