उत्तराखंडदेहरादून

कांवड़ मेला: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ यात्रियों के प्रवेश पर नो एंट्री

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रियों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों को पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, खुफिया समन्वय और भीड़ प्रबंधन का साझा रोडमैप तैयार किया।

बैठक में संयुक्त चेकपोस्ट, रियल-टाइम सूचना साझा करने, डिजिटल मीडिया मानिटरिंग और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ यात्रियों के प्रवेश पर रोक सहित कई अहम फैसले लिए गए।

हरिद्वार मेला नियंत्रण कक्ष में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और करोड़ों भक्तों की भावनाओं से जुड़ा महाउत्सव है। इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker