उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में घर में घुसकर की बुजुर्ग महिला की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस समय क्षेत्र में यह घटना हुई उस दौरान परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे।

अर्चना (63) पत्नी स्व उमाकांत निवासी चाकलान ज्वालापुर घटना के वक्त घर पर अकेली थीं। घर खाली पाकर अपराधियों ने इस हत्या को अंजाम दिया। जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए सुराग तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। प्रथमदृष्टया भारी वस्तु से वार कर हत्या करने की आशंका है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही बाकी चीजें स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button