उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट,मालिक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के चकराता रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। यहां स्पा संचालक समेत 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने 8 पीड़िताओं को मौके से रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया।

एसएसपी अजय सिंह को मिली गुप्त सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून पर बीती देर रात छापा मारा। पुलिस को स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर से 4 आरोपी अनुज सिंह (मालिक), सागर चौधरी (संचालक), अभय नयन (ग्राहक) और विपिन धनखड़ (ग्राहक) को गिरफ्तार किया। साथ ही स्पा सेंटर में कार्यरत 8 पीड़िताओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button