उत्तराखंडदेहरादून

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया शुरू

14 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को जारी अधिसूचना के अनुसार ही करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, 14 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. साथ ही बचे हुए चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य 15 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगा।

हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आयोग ने चिन्ह आवंटन की कार्यवाही शुरू कर दी है। आज के दिन पहले चरण के तहत नामांकन कर चुके प्रत्याशियों को चिन्ह बांटे जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को प्रस्तावित है। इस चरण में हजारों मतदाता अपने-अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

Related Articles

Back to top button