उत्तराखंडचमोली

उत्तराखंड में पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन,बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड के चमोली में पातल गंगा क्षेत्र में एक विशाल भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। पहाड़ एक पल में टूट गया और उसके मलबे सड़क पर बिखर गए। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी गिरने के कारण भूस्खलन होने की समस्या सामने आई है। जिसके बाद सड़क मार्ग बंद हो गया है। गनीमत की बात ये है कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

उत्तराखंड में तीन दिन से कोई बारिश भी नहीं हो रही है। उसके बावजूद पहाड़ भरभराकर टूट रहे हैं। जिस जगह पर पागल नाला में भूस्खलन हुआ है वो पुराना लैंडस्लाइड जोन है। अभी यहां पर मलबे को हटाया नहीं जा सका है। जोशीमठ में हाईवे टूटने से बड़ी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं। आज मतदान के चलते होटल और दुकाने भी बंद हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button