उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी: हल्दूचौड़ की खुशी जल्द आएंगी भारतीय टीम में नजर, कैंप के लिए हुआ चयन

हल्द्वानी : अक्टूबर- नवंबर माह में आयोजित होने वाली इंडिया मलेशिया इंडोनेशिया खो-खो सीरीज़ को लेकर  अपडेट सामने आया है। होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो जल्द ही भारतीय खो-खो टीम का हिस्सा बन सकती है। मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी खुशी आर्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगी।

भारतीय खो-खो संघ द्वारा 22 सितंबर से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड से एक बालक और एक बालिका का चयन हुआ है। जिनमें खुशी के अतिरिक्त बालक वर्ग में ऋषिकेश निवासी इमरान खान भी शामिल हैं।

इस मौके पर उत्तरांचल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विकल बावड़ी, कामाक्षी कांडपाल, कंचन रावत, संगीता भट्ट, सौरभ सनवाल, विवेक आर्य, निलेश कुमटिया ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

 

 

Related Articles

Back to top button