उत्तराखंडऊधमसिंह नगररामनगररुद्रपुर

देखिए video: नदी में थार उतारना पड़ा भारी, बाल-बाल बची 3 जिंदगियां

सल्ट ब्लॉक के मरचूला के पास रामगंगा नदी को जबरदस्ती पार करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। युवकों ने जैसे ही जीप नदी में डाली तो वह रामगंगा के तेज बहाव में बह गई और तीनों इसमें एक घंटे तक फंसे रहे। आस पास के लोगों ने वाहन को बहता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर तीनों युवकों की जान बचाई।

मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले दलीप रावत, मोहन रावत और विक्रम सिंह अपने थार वाहन से मरचूला की तरफ घूमने आए थे। यहां मौज मस्ती करते हुए उन्होंने थार को रामगंगा नदी में उतार दिया और नदी को पार करने की कोशिश करने लगे। इसी बीच वाहन नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा। थोड़ी दूर जाकर वाहन एक पत्थर से टकराकर रुक गया।

Related Articles

Back to top button